परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चिलमरवा गांव के तीनमुहानी के समीप सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक युवक को पिस्तौल का भय दिखा उसकी बाइक लूट ली तथा फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित युवक गोरयाकोठी थाना क्षेत्र के गुलाब छापर गांव निवासी मुकेश पांडेय ने घटना की सूचना थाने को दी है। पीड़ित मुकेश पांडेय ने बताया कि वह यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र में कुछ जरूरी काम से गया था।
वहां से लौटने के दौरान सुबह एक बाइक पर सवार दो बदमाशों रोका तथा मारपीट तथा हथियार का भय दिखा बाइक लूट ली तथा हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हालांकि इस घटना से पुलिस इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…