परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना व महाराजगंज प्रखंड के माधोपुर गांव में दो जगहों पर हुई अगलगी की घटना में करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब 20 लाख से अधिक संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि माधोपुर मौजे गांव में सोमवार को आग लगने से रामलाल राम, राम कैलाश राम समेत एक दर्जन से अधिक घर जल गए। इस दौरान घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, पलंग समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हाे गई।
अगलगी की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाई। वहीं दूसरी ओर माधोपुर गांव के हरिजन टोली में आग लगने से लालबचन राम समेत एक दर्जन लोगों की घर जलकर राख हो गए। घरों में रखे अनाज, कपड़ा समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग की मदद सेे किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार इन दो जगहों पर हुई अगलगी में करीब 20 लाख की संपत्ति होने का अनुमान है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…