गुठनी: कलश यात्रा के साथ हरपुर में श्रीमद् भागवत कथा हुआ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में शनिवार को भागवत कथा को लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हरपुर गांव से आरंभ होकर सेलोर चौराहा होते हुए दरौली सरयू नदी पहुंची जहां गंगा पूजन के बाद जलभरी कर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची और भागवत कथा आरंभ किया गया। मुख्य यजमान यजमान अनिरुद्ध मिश्र ने बताया कि भागवत कथा की पूर्णाहुति 20 अक्टूबर को हवन पूजा एवं भंडारे के साथ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मथुरा से पधारे कथा व्यास आचार्य हरिबंधु द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा सुनाया जाएगा। भागवत कथा के श्रवण मात्र से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। प्रत्येक मानव को अपने जीवन में भागवत कथा अवश्य सुनना चाहिए। इस मौके पर डा. वेदप्रकाश मिश्र, सुधाकर मिश्र, अर्चना मिश्र, जितेंद्र मिश्र, आत्मा मिश्र, आशुतोष मिश्र, विकास मिश्र, डा. राहुल मिश्र समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024