परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर धर्मशाला में शुक्रवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मैरवा में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन विद्या सूर्या जनकल्याण मार्ग ट्रस्ट द्वारा किया गया। इसकी संस्थापक अध्यक्ष ने सीमा बर्णवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं पहले से अधिक सशक्त हुई हैं। सभी क्षेत्रों में इनकी भागीदारी बढ़ी है, लेकिन यह काफी नहीं हैं।
आधी आबादी को बराबर की भागीदारी चाहिए। कार्यक्रम को विमला देवी और कुमारी रीमा बर्णवाल ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि रेफरल अस्पताल के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरएन ओझा, डा. डेजी रानी, सावित्री बर्णवाल, नपं मुख्य पार्षद सुभावती देवी, रिंकू देवी, नृत्य शिक्षक विजित सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, रितेश कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रतिभागी महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…