गुठनी: सरयू व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि

  • अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रह रहे लोगों में डर
  • निचले इलाकों में पानी घुसने से कृषि योग्य जमीन डूब गई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड से गुजरने वाली सरयू व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि से इलाके के लोगों में डर समा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक जलस्तर बढ़ने से खेती योग्य करीब 10 एकड़ से अधिक जमीन नदी में समा गई है। लगातार दो दिन से बढ़ रहे जलस्तर से किसान काफी चिंतित है। कहना है कि उन्हें हर तरह से काफी नुकसान हुआ है। बताया कि ग्यासपुर, तिरबलुआ, खड़ौली, पाण्डेयपार, मैरिटार सहित दर्जनों गांवों के सामने नदी का कटाव हुआ है। सरयू में बढ़े जलस्तर पर बाढ़ विभाग के सूत्रों का कहना है कि अमूनन गर्मी के दिनों में इस तरह का कोई बदलाव नहीं देखा जाता है। जलस्तर बढ़ने की उन्हें भी सूचना मिली है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सरयू नदी के किनारे को नहीं बांधा गया तो आने वाले समय में कई गांवों का अस्तित्व खत्म हो जायेगा। दियारा इलाके में रहने वाले ध्रुपदेव राजभर, सुभाष राजभर, नीतीश राजभर, रामनछत्र राजभर, दीनानाथ राजभर, गुड्डू राजभर, बिरजा गोंड, हरिकिशुन राजभर, हरिशंकर राजभर, उमा राजभर, सीताराम राजभर, रघुबीर राजभर, बलराम राजभर, मुन्ना राजभर, जवाहिर राजभर, सुरेंद्र राजभर, फुलेना राजभर, ललन राजभर, प्रवेश राजभर,अलोप राजभर, जगिलाल राजभर, अमरजीत राजभर, प्रमहंसह राजभर सभी डरे हुए हैं।

क्या कहते हैं एसडीओ

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि अचानक बढ़े जलस्तर का प्रभाव कम दिनों तक रहने की संभावना है। धीरे धीरे नदी में पानी का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026