परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ के समीप बीती रात चोरों ने बंद दुकानों का शटर काट लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली है। दुकानदारों को चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब वे दुकान खोलने के लिए घर से पहुंचे। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वही पीड़ित दुकानदार राजू कुमार वर्मा व संतोष मद्देशिया ने बताया कि उनके दुकानों का ताला तोड़ लगभग दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई है।
इस संबंध में राजू कुमार वर्मा ने थाने में दिए हुए आवेदन में कहा कि उनके दुकान से चांदी, सोना, नगदी और कीमती सामान की चोरी हुई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से वे लोग काफी परेशान हैं। सभी ने पुलिस पर लापरवाही बरतने, गश्त नहीं करने व चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चौराहे पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदारों ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…