गुठनी: एनसीसी में चयन के लिए छात्रों का हुआ टेस्ट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड स्थित लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी में चयन के लिए छात्रों का टेस्ट लिया गया। एनसीसी 7 बिहार बटालियन द्वारा 100 बच्चों का चयन किया गया। चयन के पूर्व बच्चों की शारीरिक, लिखित व मेडिकल जांच की गयी। इसमें सर्वप्रथम दौड़ कराकर कुछ व्यायाम कराया गया। इस भर्ती में 7 बिहार बटालियन छपरा से आये अधिकारियों ने इच्छुक छात्रों को सुबह में एनसीसी नियम के तहत सर्वप्रथम छात्रों का नामांकन, उसके बाद शारीरिक बनावट, कागजात सहित तमाम प्रक्रिया के बाद उनका फिजिकल टेस्ट किया। फिजिकल टेस्ट में कुल 34 लड़को ने दौड़ पास किया। 12 लड़को को रिजर्व रखा गया। जबकि छात्राओं मे 16 दौड़ पास की और 10 को रिजर्व रखा गया।

कुल 50 छात्रों को पास किया गया। जबकि 22 छात्रों को रिजर्व रखा गया। एनसीसी के चयन अधिकारी नायब सुबेदार हृदया नन्द सिंह का कहना है कि चयनित छात्रों को अगले महीने से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनको जल्द कैम्प के लिए बटालियन में भी बुलाया जाएगा। मौके पर नायब सूबेदार हृदया नन्द सिंह, हवलदार बजेन्द्र मणि तिवारी, एनसीसी शिक्षक संतोष कुमार, प्राचार्य डॉ. महेश्वर प्रसाद, सोहन सागर झा चयन प्रक्रिया के समय मौजूद थे। चयनित छात्रो में रोहित तिवारी, आंचल कुमारी, परी कुमारी, रोशनी कुमारी, अंजनी कुमारी, नंदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, शिवम कुमार, गुलशन कुमार, आकाश कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, निशू यादव, अरमान अंसारी, निखिल पटेल, मुकुल कुमार गौड़, शिवम कुमार, प्रदीप यादव, शालू सिंह शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026