Categories: छपरा

छपरा: बालू माफियायों की गुंडई, थाना प्रभारी को दौड़ा दौड़ कर पीटा, आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल

छपरा से है जहां बालू माफियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को खदेड़ खदेड़ कर मारा पीटा जाने लगा। हमले में गरखा थानाध्यक्ष अमितेश और उनका ड्राइवर जावेद अख्तर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालू तस्करों ने गरखा थाना प्रभारी अमितेश को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर बहुत देर तक पीटते रहे। उनपर लाठी डंडों और पत्थरों की बरसात कर दी गई। वे सड़क कीनारे गिर गए। इतने से भी बालूगुंडों का मन नहीं भरा तो उन्हें घेरकर बांस बल्लों से पीटने लगे।

बालू माफियाओं का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसका एक नया उदाहरण सोमवार की रात को देखने को मिला। दरअसल डीएम डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे के आदेश पर डीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी, एसडीपीओ सदर व एमवीआई दलबल के साथ दिघवारा के आमी गांव के पास गए थे। वहां उन्होंने अवैध बालू लदे 19 ट्रकों को पकड़ा था।

धंधेबाजों को अफसरों की यह कार्रवाई नागवार गुजरी और वे सड़क जाम कर रहे लोगों को मोहरा बनाकर अफसरों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। काफी देर तक रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिसमें डीटीओ व अफसरों के साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। गरखा थाना अध्यक्ष, दिघवारा थाना अध्यक्ष समेत कई थानों के पुलिस पदाधिकारियों को भी चोटें आई हैं। लोगों की भीड़ और स्थिति को गंभीर भापते हुए सभी आला अधिकारी मौके से निकल गए। अफसरों को लग रहा था कि भीड कुछ भी करने को उतारू थी। घटना की सूचना डीएम और एसपी को दी गई। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। रात होने का फायदा उठाते हुए बालू के अवैध धंधे बाज फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों को दबोचने का प्रयास कर रही है।

इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में आक्रोश है और वे धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी हो आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस संबंध में जब डीटीओ जनार्दन ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे डीएम के आदेश पर पूरी टीम के साथ बालू के अवैध धंधे बाजों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। लेकिन पहले से एक खाली ट्रक से एक युवक की कुचल जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था । इसी मौके का फायदा उठाया और सड़क जाम कर रहे लोगों को प्रशासन के खिलाफ उकसा दिया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026