परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए रामजनकी मार्ग पर केलहरुआ जतौर गांव के बीच पहले से खड़े दो अपराधियों ने मैरवा के कविता गांव जा रहे सीएसपी संचालक को रोककर हथियार दिखाकर उसके पास रखे एक लाख रुपये लूट कर चलते बने. इस संदर्भ में गुठनी के टड़वा तिवारी गांव निवासी तेज प्रताप प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होनें अपने आवेदन में लिखा है कि मैं मैरवा के कविता गांव में एसबीआई का सीएसपी चलाता हूं.
सोमवार को पैसा लेकर सीएसपी पर जा रहा था कि जतौर और केलहरुआ चट्टी के बीच साढ़े पांच फीट लंबाई और गोरा चेहरा वाले दो लोगों में मुझे रोकने के बाद हथियार भिड़ा दिया और रुपया रखा बैग लेकर उसमे रखा एक लाख निकाल कर भाग निकले. पल्सर बाइक से दोनो अपराधी रुपये लेने के बाद भाग गये. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया आवेदन मिला है जांच पड़ताल किया जा रहा है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…