Categories: पटना

विपक्षी खेमे से ऑफर, क्या फिर अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे नीतीश?

पटना: बिहार की सियासत में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है. कुछ दिन पहले तक सब कुछ ऑल इज वैल का दावा करने वाले अब बैठकों में शामिल होने लगे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. गेंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेमे में है और उनके फैसला का सभी को इंतजार चल रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर नीतीश कुमार अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने वाले हैं? क्या एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले वे कोई बड़ा खेल करने वाले हैं?

नीतीश को विपक्ष से क्या ऑफर मिला?

अभी जेडीयू की विधायक दल की एक अहम बैठक होने वाली है. आरजेडी भी अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेगी. कहा जा रहा है कि बैठक में बिहार की वर्तमान स्थिति पर मंथन होने वाला है, आगे की रणनीति पर विचार-विमश होगा. इन बैठकों से पहले ही बयानबाजी और ऑफर का सिलसिला शुरू हो चुका है. विपक्षी पार्टी CPIML(L) के नेता दिपांकर भट्टाचार्य ने शर्त रख दी है कि अगर जेडीयू बीजेपी का साथ छोड़ने को तैयार हो जाती है, तो उसे मदद की जा सकती है. इसी तरह आरजेडी की तरफ से भी एक नपा-तुला बयान सामने आया है. खुलकर तो समर्थन का कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ‘जनता का आदेश’ और ‘वर्तमान स्थिति’ जैसे बयानों के जरिए कुछ संकेत जरूर दे दिए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026