गुठनी: अपराधियों ने किशोर का गला रेत दियारे में फेंका

  • घटना की सूचना मिलने के बाद बदहवास हालत में पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में पीएचसी लाया जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया
  • चरवाहों व राहगीरों की सूचना पर घायल युवक की हुई पहचान
  • सूचना के बाद बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के किशोर की दियारा में गला रेत कर झाड़ी में फेंक दिया गया। किशोर की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी रामकेवल राजभर के पुत्र राजा राजभर (15 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दियारा के मंझरिया महाल के समीप शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ हालत में किशोर को देखा। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बदहवास हालत में पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों की तरफ से अभीतक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

घटना के बाद परिवार में हाहाकार

ग्यासपुर गांव में शुक्रवार को किशोर की दियारा में गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि घायल राजा राजभर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसके परिवार में उसकी मां रीना देवी, उसका भाई अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, हर्षित कुमार व बहन रानी कुमारी शामिल है। घटना की सूचना के बाद उसकी मां रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, मुखिया नवमी लाल पासवान, सरपंच खुर्शीद आलम, अवधेश चौधरी, कमलेश यादव ने पीड़ित परिवार से बातचीत की।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस परिजनों से लगातार संपर्क में है। युवक की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026