सिवान: पुलिसकर्मियों ने कंडक्टर के साथ की मारपीट

  • कंडक्टर द्वारा किराया लिया जाना गुजरा नागवार
  • थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को समझाकर कराया शांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना मुख्यालय के बसंतपुर एसएच-73 पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गयी जब पटना से सीवान जा रही मिर्जापुरी बस के कंडक्टर व अन्य स्टाफ को कुछ पुलिसकर्मियों ने घेर कर मारपीट करनी शुरू कर दी। वर्दी का खौफ दिखाकर बस की स्टाफ से मारपीट किए जाने की घटना को देखकर अगल-बगल के लोग सकते में आ गए। अन्य बस व वाहन चालक भी घटना के विरोध में सड़क पर उतर गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति की नजाकत को भांप कर बस स्टाफ व पुलिस कर्मियों के बीच सुलह समझौता करा दिया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बसंतपुर थाने में पदस्थापित एक सिपाही से गुरुवार के दिन सीवान से बसंतपुर आने पर मिर्जापुरी बस के स्टाफ ने 50 रुपया किराया ले लिया था। बस कंडक्टर द्वारा उक्त सिपाही से किराया लिया जाना नागवार लगा। उसने अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार की सुबह सड़क पर बस के कंडक्टर हाजीपुर निवासी नागेंद्र पांडेय के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार पांडेय को घेरकर मारपीट करना शुरू कर दिया। हालांकि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी व बस स्टाफ एक साथ थाने गए। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026