गुठनी: हड़ताली आशा के विरुद्ध प्राथमिकी को ले लिए प्रभारी ने दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य में आशा की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वहीं पीएचसी में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी डा. शब्बीर अख्तर ने 15 आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की हड़ताल से आम आदमी के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं सरकारी सेवा करने वाले कर्मियों को यह शोभा नहीं देता। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पीएचसी प्रभारी ने जो आवेदन दिए हैं। उसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किसके विरुद्ध प्राथमिकी करनी है।

जो आवेदन प्राप्त हुआ है उसमें पीएचसी में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था एवं और विधि-व्यवस्था को कायम करने के लिए सहयोग की मांग की गई है। वहीं आशा ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगा। उन पर किसी भी तरह दबाव बनाकर हड़ताल को वापस नहीं किया जा सकता। उनकी मांगों में मानदेय प्रतिमाह 10 हजार करने, कोरोना काल में किए गए कार्य का भुगतान करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026