परवेज अख्तर/सिवान: आपराधिक घटनाएं कमोबेश सभी जिले में होती हैं और उन घटनाओं के ग्राफ को कम करने की जिम्मेदारी खाकी की होती है, लेकिन सिवान में जुलाई के आंकड़ें यह बताते हैं कि यहां आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने की जगह बढ़ा है। जुलाई के 31 दिन में अलग अलग घटनाओं में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हथियार के बल पर छह लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। ये आंकड़े जहां आम लोगों के मन में भय बनाने में कामयाब हो रहे हैं वहीं पुलिस की शिथिलता को भी उजागर करने में अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा 25 चोरी एवं 88 वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चोरी, हत्या, लूट, दुष्कर्म, रंगदारी, गोलीबारी, अपहरण व साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं के लिए आम जनता जिम्मेदारों से प्रश्न खड़ी कर रही है।
जुलाई में हुई आपराधिक घटना
क्राइम संख्या
चोरी 25
हत्या 11
डकैती 0
लूट 06
वाहन चोरी 88
दंगा 07
साधारण दंगा 07
अपहरण 34
दुष्कर्म 01
पास्को एक्ट 04
एसी-एसटी 14
सड़क दुर्घटना 19
सड़क दुर्घटना में मौत 18
सड़क दुर्घटना घायल 18
दहेज हत्या 03
साइबर क्राइम. 05
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…