गुठनी: विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित धनौती में शनिवार की दोपहर तीन किलोमीटर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास दरौली विधायक सत्यदेव राम ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण के होने से आस-पास के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी सभ्य समाज की परिकल्पना विकास के बिना संभव नहीं है। वही आधुनिक समाज में बढ़ते कदम को विकास की भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा जिससे हमारा देश, समाज, और परिवार विकसित हो सके।

उन्होंने बताया की इस सड़क निर्माण की मांग लोगों द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी जबकि सड़क की जर्जर हालत से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं यातायात की दृष्टि से ये सड़क बनाना काफी जरूरी हो गया था। क्योंकि इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोग हमेशा यात्रा करते हैं। इस मौके पर सुरेश राम, गजराज राम, इंद्रजीत कुशवाहा, ललन राय, नवमीलाल पासवान, मुन्ना कुशवाहा, अंशु समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026