परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने शुक्रवार की रात संग्रामपुर गांव में छापेमारी कर अशरफ अली की हत्या के आरोप में आरोपित ताहिर हुसैन और शाहिद अली को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि 19 फरवरी को विवादित जमीन से बांस काटने को लेकन नेसार हुसैन और साहेब हुसैन के बीच मारपीट हुई थी। इसमें अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्वजन अशरफ अली को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक असरफ अली के भाई नेसार हुसैन ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही ताहिर हुसैन और शाहिद अली समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार हत्यारोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…