गुठनी: मुकदमा उठाने के लिये वादी को मिल रही है धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी संजय मिश्र के पुत्र सह गुठनी थाना कांड संख्या 126/21 का वादी अश्वनी कुमार मिश्र ने जून 2021 में हुये अपने ऊपर जानलेवा हमला के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये सोशल मीडिया के माध्ययम से गुहार लगाया है.सोशल मीडिया के पहले अश्वनी ने थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को आवेदन देकर आरोपितों द्वारा मुकदमा उठाने के लिये दी जा रही धमकी के संदर्भ से अवगत कराया है और न्याय नहीं मिलने के बाद फेसबुक के माध्ययम से न्याय की गुहार लगाया है. वादी अश्वनी ने लिखा है कि कांड संख्या 126/21 अभियुक्तों द्वारा लगातार मुकदमा उठा लेने का दबाव बनाया जा रहा है और नहीं उठाने पर हत्या कर देने की धमकी दी जा रही है.

पुलिस को सूचना देने के बावजूद अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.विदित हो कि पिछले वर्ष जून महीने में गुठनी के मिश्रौली गांव निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा को कुछ युवकों ने सोहगरा मुख्य मार्ग पर तेनुआ गांव के समीप घेर पर पूरी तरह पिटायी की गयी थी और बाद में उसे उठा ले जाकर एक घर में पुनः उसकी पिटायी कर जान मारने की कोशिश की थी. इस मामले में अश्वनी के आवेदन पर गांव के बबलू और सत्येंद्र तिवारी सहित भिन्न भिन्न तीन गांवों के कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.एक वर्ष पूरे होने वाले है और उपरोक्त मुकदमे में एक भी अभियुक्त अबतक गिरफ्तार नहीं हो सकी है. वादी ने शोशल मीडिया के अपने पोस्ट में पुलिस पर आरोप लगाते हुये लिखा है कि पुलिस अपराधियों के मनोबल बढ़ाने में लगी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024