परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व एमएलसी उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर एके 47 से हुई फायरिंग मामले में पुलिस की एक विशेष टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आजाद मियां बताया जा रहा है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना से जुड़े आजाद मियां को स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
सूत्रों की मानें तो उसके पास हथियार भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। गौरतलब है कि चार अप्रैल को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल के पास जान लेने की नीयत से पूर्व एमएलसी प्रत्यासी रईस खान के काफिले पर अपराधियों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में सड़क से जा रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी थी। बाद में पुलिस ने इस घटना में 17 अप्रैल को गोपालगंज के कोईनी गांव से तबरेज रजा को गिरफ्तार किया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…