परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी मुख्यालय में गुरुवार से एक किशोर के गायब होने से स्वजन काफी चिंतित हैं। इस मामले में किशोर के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई । गायब किशोर गुठनी पश्चिमी निवासी सुरेंद्र साह का पुत्र राजबलवंत उर्फ गोलू कुमार है। किशोर के पिता सुरेंद्र साह उर्फ नेबुलाल ने बताया कि मेरा पुत्र राज बलवंत उर्फ गोलू कुमार गांव के ही आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी विद्यालय पढ़ने के लिए गया था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
संगे-संबंधित, मित्रों से पूछताछ की गई तथा संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन शुक्रवार तक उसका कहीं पता नहीं चला। उसके गायब होने से स्वजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने थक-हार कर आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं किशोर के गायब होने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस अपने स्तर से कार्य कर रही है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…