सिसवन: मोबाइल टावर का ताला तोड़कर दो लाख की बैट्री की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से करीब 50 बैट्री की चोरी कर ली। बैट्री की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। टावर टेक्नीशियन ने शुक्रवार को थाने को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण संजीत शर्मा ने बताया कि टावर के सेंटर रूम के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया है। सेंटर रूम में डोर अलार्म मशीन लगी हुई है, जब भी दरवाजा खोला जाता था तब डोर अलार्म मशीन द्वारा दरवाजा खुलने की जानकारी हो जाती थी। इस मशीन का सीधा संपर्क टावर कंपनी के कंट्रोल रूम से है।

अज्ञात चोरों ने चोरी करने के उद्देश्य से सेंटर रूम के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उस समय रात करीब 2:30 बज रहा था। दरवाजा खुलने की जानकारी टेक्नीशियन को हुई। तब टेक्नीशियन ने फोन पर इसकी सूचना मुझे दी कि कोई दरवाजा खोल रहा है। जब मैं बाहर निकला तो करीब आधा दर्जन लोग टावर के अंदर घुस कर दरवाजा तोड़ रहे थे। उसमें से दो लोगों ने मुझे पकड़ कर बंदूक का भय दिखाया तथा टावर से करीब दो सौ मीटर दूर लेकर चले गए। शेष लोग बैट्री निकाल कर पिकअप गाड़ी पर रख रहे थे तथा 20 मिनट बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026