गुठनी: सुधा के दुग्ध संग्रह केंद्र से 70 हजार रुपये की मशीनों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-सेलौर मुख्य सड़क पर दामोदरा गांव के समीप स्थित सुधा डेयरी के दुग्ध संग्रह केंद्र से मंगलवार की देर चोरों ने तीन मशीनों की चोरी कर ली। चोरी गई मशीनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये से अधिक की बताई जा रही है। इस मामले में केंद्र संचालक ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में केंद्र संचालक अरुण नाथ तिवारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात सुधा डेयरी के दुग्ध संग्रह केंद्र में सामने से गेट बंद करके सो गए थे। इस दौरान देर रात्रि अज्ञात चोर पीछे की चारदीवारी फांदकर दुग्ध संग्रह केंद्र में प्रवेश कर गए तथा दो एनालाइजर मशीन और एक तापमान नियंत्रण करने की मशीन (स्टीरर) चोरी कर ली। चोरी गई मशीनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि पीछे इन मशीनों के अलावा बहुत सामान रखे गए थे, जिसे चोरों इन्हीं कीमती तीन मशीनों की चोरी की। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब किसानों का दुग्ध संग्रह के लिए जांच के लिए मशीन लाने गया तो कुछ सामान इधर-उधर बिखरे हुए था तथा दो एनालाइजर मशीन और एक तापमान नियंत्रण करने की मशीन गायब था। काफी खोजबीन के बाद इन मशीनों का पता नहीं चला। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की माने तो गुठनी-दामोदरा सड़क पर अभी नई बस्ती बस रही है,। इसमें मोटर, पाइप सेटरिंग के सामानों की चोरी भी लगातार हो रही है, लेकिन छोटी मोटी चोरी के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे चोरों का मनोबल बढ़ते जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026