परवेज अख्तर/सिवान: जिला के कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक से 72 पशुओं को बरामद किया। बरामद पशुओं को पुलिस ने गुरुवार को शहर के अस्पताल रोड स्थित गौशाला में रखवाई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से पशुओं को उतारने के दौरान गौशाला में काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस की एक टीम बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में गोपालगंज से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोक कर सघन जांच की गई। ट्रक से 72 पशु बरामद किए गए। बरामद किए गए पशुओं में 26 भैंस तथा 46 बछड़ा शामिल हैं। बरामद पशु कोइनी से लाए जा रहे थे और इसे उत्तर प्रदेश ले जाना था। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…