गुठनी: पतौवा व बिसवार गांव में तीन घरों से आभूषण समेत दस लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के पतौआ और बिसवार गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने तीन घरों से करीब 10 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जानकारी के अनुसार बिसवार निवासी वीरन प्रसाद और पतौआ निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र और तेज बहादुर यादव के स्वजन गुरुवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोर घर के पीछे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

तीनों पीड़ित परिवार को घटना की भनक तब लगी जब घर की महिलाएं शुक्रवार की अल सुबह शौच करने के लिए बाहर निकली तो देखा कि घर के बाहर सामान बिखरा हुआ पड़ा है। महिलाओं को शोर मचाने पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि घर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने आभूषण, नकदी, कीमती सामान, कागजात समेत करीब 10 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है। घटना की सूचना थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, एएसआइ जयलाल राम, एएसआइ प्रमोद तिवारी ने पहुंचकर स्वजनों से घटना की जानकारी ली। तीनों घरों से कितनी की संपत्ति की चोरी हुई है इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। समाचार प्रेषण तक पीड़ितों द्वारा थान में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024