परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा निवासी उदित साह का पुत्र गुड्डू साह शुक्रवार की शाम अपनी बाइक से ससुराल रामपुर जा रहे थे। तभी एनएच 331 के पास बरवां कला मध्य विद्यालय के पास पास उत्तर दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना थाने को दी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना स्वजनों को दी तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई। वहीं स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं पुलिस बोलेरो व चालक को हिरासत में ले ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…