गुठनी: सीआइएसएफ जवान का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहागरा पंचायत के कुरमौली निवासी सीआइएसएफ जवान की मौत इलाज के दौरान मध्य प्रदेश के विंध्यनगर स्थित एनटीपीसी अस्पताल में एक अक्टूबर को इलाज के दौरान हो गई। उनका शव सोमवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान कुरमौली निवासी राजाराम यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव के रूप में हुई। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान ही अचानक तबीयत खराब हो गई।

उनके साथी उन्हें विंध्यनगर के एनटीपीसी के अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथी जवानों ने बताया की संतोष की मौत शनिवार की शाम को ही हो गई। सोमवार को उनका शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी बिंदा देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक को दो पुत्री सृष्टि कुमारी एवं श्रुति कुमारी तथा एक पुत्र वैष्णव कुमार है। सभी अविवाहित हैं। संतोष कुमार दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई सुनील यादव अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। स्वजनों के अनुसार संतोष कुमार 2002 में भर्ती हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026