परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टेकनिया गांव में रविवार की देर रात चोरों ने घर से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेकनिया गांव निवासी मुन्ना मिश्र के परिजन खाना खाने के बाद सो रहे थे। तभी चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी कर ली। परिजनों को घटना की भनक तब लगी जब घर की महिलाएं शौच करने के लिए बाहर निकली तो देखा कि घर का सामान बाहर बिखरा हुआ पड़ा है। उनके हल्ला करने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि घर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने आभूषण, नगदी, कीमती सामान, कागजात समेत चार लाख की चोरी की है।
इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एएसआई जयलाल राम, एएसआई प्रमोद तिवारी ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि चोरों द्वारा घर के पीछे खुले जगह से घुसकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…