गुठनी: चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन घर जलकर राख, तीन लाख से अधिक की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बौड़ी गांव में गुरुवार की देर रात चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति जल गई। वहीं आग बुझाने में आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रामविलास पासवान ,शिवजी पासवान और शिव नारायण के घर चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से अचानक निकली चिंगारी से आग लग गई। इसके बाद ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर घरों के अंदर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। हो-हल्ला सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थीं कि किसी ने नजदीक जाना मुनासिब नहीं समझा। इसी दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शंभूनाथ राम, थानाअध्य्क्ष रणधीर कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। ग्रामीणों ने बताया की आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक दोनों घर जलकर राख हो चुके थे।

आग बुझाने के दौरान आधा दर्जन लोग झुलसे, चल रहा इलाज :

पीड़ित रामविलास पासवान, शिवजी पासवान व शिव नारायण पासवान ने बताया कि अगलगी में घर में रखे कपड़े, अनाज, पैसा, भैंस, मोटरसाइकिल, मोटर, वासिंग मशीन, नया मकान बनवाने के लिए रखा गया चौखट व दरवाजा पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घायलों में महातम पासवान, आरती देवी, अजीत कुमार पासवान, शिवजी पासवान, निर्भय पटेल और शोभित पटेल शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026