परवेज अख्तर/सिवान: सरकार के निर्देश पर आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की समस्या के साथ शुक्रवार को शिकायतकर्ता जिला समाहरणालय में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता से मिलकर अपनी समस्याएं सुनाईं। इस दौरान करीब 150 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। डीएम ने बताया कि इस दौरान 150 शिकायत प्राप्त हुए, जिसे संबंधित विभागों को त्वरित निवारण हेतु भेजा गया है। साथ ही विभिन्न विभागों यथा राजस्व विभाग, बिजली विभाग, विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्या का समाधान किया गया।
शिकायतकर्ता सत्येंद्र शाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्या, मो. अलिशेर द्वारा अतिक्रमण से संबंधित शिकायत, बसंतपुर निवासी उपेंद्र प्रसाद द्वारा ज़मीन कब्जा की समस्या, तजुउद्दी गौसा द्वारा ज़माबंदी संबंधित समस्या को लेकर शिकायत की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी ने समस्याओं से संबंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से आदेश देते हुए आन द स्पाट समाधान कराया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा के पदाधिकारी को बुलाकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…