गुठनी: सड़क दुर्घटना में मौत की शिकार सीएलएफ सचिव को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका परियोजना कार्यालय में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मृत सागर सीएलएफ की सचिव सुशीला देवी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सीएलएफ की अध्यक्षा गायत्री देवी ने की। इस मौके पर सभी कर्मचारियों व जीविका दीदियों ने दो मिनट का मौन रख सुशीला देवी के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गायत्री देवी ने कहा कि सुशीला देवी एक सामान्य दीदी के रूप में जीविका परियोजना से जुड़ी और लगातार मेहनत करती रही, जिसके बदौलत परियोजना के प्रखंड स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के कार्यक्रमों को संबोधित की और सम्मान अर्जित कर गुठनी परियोजना का नाम रौशन करने में सक्रिय रही।

वहीं रानी देवी ने कहा कि सुशीला देवी जीविका दीदियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर इस मौके पर एसी चंद्रकांत कुमार, सीसी अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार व शैलेंद्र महतो, डीईओ शमशेर आलम, फूलमती देवी, सचिव हेमा देवी व पुष्पा देवी आदि समेत काफी संख्या में जीविका कर्मी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि गुठनी के बसुहारी गांव निवासी गणेश राम की पत्नी सह जीविका के सागर सीएलएफ की सचिव सुशीला देवी की 10 जून को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026