जामो: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के डुमरा रघुवंशी टोला में 11 जून की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान फुलेना साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि फुलेना साह 11 जून की रात शौच के लिए बाहर निकले थे तभी एक अज्ञात वाहन से धक्का लगने से घायल हो गए।

उनके द्वारा शोर मचाने पर स्वजन एक निजी चिकित्सक से उनका इलाज कराए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजन उनका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे थे तहां सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पत्नी गुलाबो देवी, पुत्र सुजीत कुमार, विकास समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंचा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026