परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी स्थानीय अंचलकर्मियों के नए-नए कारनामे रोज-रोज सामने आते हैं। वहीं एक और अजीबोगरीब मामला गुठनी बाजार का है जहां विभाग की लापरवाही से आवेदक वीरेंद्र कुमार जायसवाल को परेशान होना पड़ रहा है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो कट्ठा जमीन का रजिस्ट्री कराया और खारिज दाखिल करने के लिए आनलाइन आवेदन दिया। जहां राजस्व निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी द्वारा दो कट्ठा जमीन के बजाए दो एकड़ जमीन दर्ज कर दिया गया। इससे मुझे जरूरी काम के लिए रसीद कटवाने, बैंक से संबंधित मामले में काफी असुविधा हो रही है।
उसने बताया कि लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि इसकी सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इससे जुड़े कागजात को देखने के बाद ही गलतियों का पता चल पाएगा। ग्रामीणों की माने तो राजस्व विभाग द्वारा कई जमीनों को इस तरह के अंकन किया जाता है। उन्होंने इस तरह के मामले में दोषी कर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…