लकड़ी नबीगंज: सड़क दुर्घटना में घायल युवक का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर गांव में हसमुद्दीन अंसारी के पुत्र इम्तियाज अंसारी का शव मंगलवार को पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि भोपतपुरा निवासी इम्तियाज आलम अपनी बाइक से 12 दिसंबर को गोपालगंज के मोहम्मदपुर होते हुए घर लौट रहा था तभी एनएच 331 पर बाइक का संतुलन खोने से विद्युत पोल से टकरा गया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लेग उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस मौके पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन मंगलवार की शाम शव लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। मृतक की मां आसमा खातून, चाचा जैनुद्दीन आलम, पिता हसमुद्दीन अंसारी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम, मैनेजर पंडित, लोजपा दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल पासवान, रामनाथ साह आदि पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे तथा सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026