परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहागरा-गोगरा तटबंध पर टड़वा पश्चिम गांव के समीप रविवार को सड़क हादसे में दाे चचेर भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान सोहागरा पंचायत के बकुलारी निवासी छोटेलाल राम के पुत्र अमरजीत कुमार उर्फ मिथुन तथा विद्याधर राम के पुत्र गुलशन रंजन के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई है।बताया जाता है कि अमरजीत कुमार उर्फ मिथुन तथा गुलशन रंजन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सोहागरा गए थे और वे दोनों गोगरा तटबंध के रास्ते घर लौट रहे थे।
इसी क्रम में टड़वा पश्चिम गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर बांध के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी लाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बकुलारी गांव में स्वजनों के रोने से शोक का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच रोने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने एसआइ श्रवण कुमार व गणेश चौहान को भेजा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…