परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोले माधोपुर स्थित सिंघेश्वर नाथ शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सकलदेव प्रसाद और सचिव विरजानंद प्रसाद के नेतृत्व में मनाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। आचार्य मुकेश मिश्रा, पुजारी अखिलानंद पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा था।
पूजा के दौरान काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष सकल देव प्रसाद, पूर्व मुखिया रवींद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा, भोला ठाकुर ने बताया कि 21 अगस्त को 1001 कुंवारियों द्वारा जलभरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जागरण कार्यक्रम एवं भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य गौरीशंकर प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, जय कुमार प्रसाद, संजय प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, किशोरी शर्मा, भोला ठाकुर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…