गुठनी: सात कार्टन शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-सोहगरा मुख्य मार्ग पर मिश्रौली गांव के समीप स्थानीय थाने की टीम ने सात कार्टन शराब के साथ एक युवक तथा महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में श्रीकलपुर निवासी योगेश तिवारी तथा खिड़ौली निवासी रंजना पांडेय के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर एक बाइक से भारी मात्रा में शराब लेकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान मिश्रौली गांव के समीप उस बाइक को राेककर जांच की गई तो एक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी में सात कार्टन यूपी निर्मित बंटी-बबली देसी शराब पाई गई। मौके पर पुलिस ने बाइक व शराब समेत उक्त युवक व महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026