जीरादेई: हथियार का भय दिखा शिक्षक से मोबाइल व रुपये छीनी

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई-श्यामपुर गांव के बीच सोना नदी पुल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखा एक शिक्षक से 2500 रुपये, मोबाइल एवं बाइक की चाबी छीन ली। इस मामले में पीड़ित शिक्षक मैरवा निवासी सोनू कुमार मिश्रा ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित शिक्षक सोनू कुमार ने बताया कि वे गुरुवार को सिवान से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी श्यामपुर-जीरादेई के बीच सोना नदी पुल के समीप एक अपाची पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका तथा पिस्तौल का भय दिखा मेरे पास से 2500 रुपये, मोबाइल एवं बाइक की चाबी छीन फरार हो गए। बाद में किसी तरह बाइक स्टार्ट कर थाना पहुंचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026