गुठनी: मंदिर परिसर में अज्ञात महिला का शव बरामद

  • चार घंटे बाद पहुंचे पुलिसकर्मी व अधिकारी
  • अत्यधिक ठंड से महिला की मौत की संभावना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को जानकारी तब हुई जब मंदिर परिसर में लोग पूजा करने सोमवार की सुबह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया, सरपंच, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को दी। वहीं अज्ञात शव मिलने की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पूर्व बाहरी लोगों द्वारा महिला को लाकर जबरन यहां रख दिया गया था। उनका कहना था कि अत्यधिक ठंड व भूख प्यास से व्याकुल होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन व पुलिस को फोन करने के बावजूद वह चार घंटे देरी से पहुंचे। उनका कहना था कि प्रशासन की लापरवाही व लेटलतीफ रवैया से महिला की मौत हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एसआई श्रवण कुमार पाल, सीओ शम्भूनाथ राम घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों की माने तो महिला मंदिर परिसर के खुले बरामदे में सो रही थी। जहां अत्यधिक ठंड के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024