सिवान: धनौती लुहुसी मोड़ के समीप सीएसपी संचालक से लूट

  • लूट के बाद बदमाश जिला मुख्यालय की ओर फरार हो गए
  • पल्सर सवार हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
  • 10 बजे से मौका मुआयना कर रहे थे बदमाश
  • 11 बजकर तीस मिनट पर लूट की हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी धनौती ओपी क्षेत्र के लुहुसी मोड़ के समीप दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर आईसीआईसीआई बैंक का एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती पेश कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक महफूज आलम से एक लैपटॉप व मोबाइल फोन लूट लिया है। सुबह करीब 11:30 बजे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में इस घटना की जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी खगौरा निवासी नौसाद आलम व उनका भतीजा महफूज आलम अपने सीएसपी संचालन में जुटे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और सीएसपी संचालक के पास पहुंच गए। इधर जबतक सीएसपी संचालक को बदमाशों के आने की खबर मिलती तब तक काफी देर हो चुकी थी। बदमाश हाथों में हथियार लिए संचालक की जान मारने की धमकी देते हुए उससे कीमती सामान की मांग करने लगे। तीन की संख्या में बदमाश बताए जा रहे हैं। वहीं 24 घंटे के भीतर जिले में हुई दिनदहाड़े इस दूसरी लूट के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं।

घटना के डेढ़ घंटे पहले से ही रेकी कर रहे थे बदमाश

नौशाद ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया है कि पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सुबह दस बजे से ही सीएसपी के पास घूम रहे थे। मौका पाकर एक बाइक के पास ही खड़ा हो गया जबकि दो सीएसपी के अंदर घुस गए। सबसे पहले नौशाद का ही मोबाइल बदमाशों ने लूटी थी लेकिन नौशाद किसी तरह छीनने में कामयाब रहा। लेकिन बाद में हथियार से गोली मार देने की धमकी से डर उसका भतीजा अपना मोबाइल फोन व लैपटाप बदमाशों को दे दिया। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जिला मुख्यालय की ओर निकल गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026