गुठनी: डुमरहर में धान खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ हंगामा

  • नाराज किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का लगाया आरोप
  • बीसीओ ने कहा, लिखित शिकायत करने पर होगी गहराई से जांच
  • 04 हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के डुमरहर पैक्स कार्यालय पर रविवार को धान खरीद में अनिमियता से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों से धान नहीं खरीद कर बिचौलियों से धान खरीदा गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पूरे पैक्स के किसानों के पास धान आज भी सड़ रहा है। जबकि इसकी जानकारी पैक्स अध्यक्ष, बीसीओ, बीडीओ, सीओ व मुखिया से की गई। वावजूद आज तक उन्होंने इसकी जांच करना मुनासिब नहीं समझा। किसानों ने बताया कि पैक्स में डुमरहर पूर्वी, डुमरहर पश्चिमी, नेपुरा व उकरेडी गांव शामिल हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी धान खरीदने में आनाकानी की जाती है।

यह क्षेत्र धान की फसल के लिए काफी उपजाऊ है। हालांकि दरौली बीसीओ रामबरन प्रसाद का कहना है कि इस तरह की कोई भी शिकायत किसानों ने उनसे नहीं की है। उनका कहना था कि पैक्स में धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। बीसीओ ने कहा कि अगर लिखिति शिकायत उन्हें मिलती है तो इसकी गंभीरता से जांच करायी जाएगी। किसानों में छोटकन रॉय, उमेश राय, बलिंद्र राय, पुरुषोत्तम राय, दिलीप मिश्रा, पवन मिश्रा, हरेन्द्र राय, निरंजन गुप्ता, रामलाल पाल, नीतीश राय व शंकर पटेल मौजूद थे। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष यशोदा देवी का कहना है कि पूरे पंचायत में किसानों का चार हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। किसानों द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।

क्या कहते हैं डीसीओ

इस संबंध में डीसीओ ने बताया कि पैक्स में धान खरीद से वंचित किसानों को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उनके पास मौजूद धान की खरीदारी जल्द की जाएगी। इसके लिए संबंधित पैक्स अध्यक्ष और बीसीओ को निर्देशित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026