सिवान: पूरे जिले में मिले कोरोना के 57 नए मरीज

  • एंटीजनक किट जांच के दौरान कुल 37 जबकि ट्रूनेट जांच के दौरान कुल 08 और आरटीपीसीआर जांच के दौरान कुल 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है
  • सुखद बात यह है कि संक्रमित कई मरीज ठीक भी हो रहे हैं
  • कोविड-19 का संक्रमण तीसरे चरण में बढ़ता ही जा रहा है
  • 04 सौ 54 एक्टिव मरीज जिले के विभिन्न प्रखंडों में मौजूद
  • 01 सौ 10 मरीज अबतक कुल ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण तीसरे चरण में बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भी जांच के दौरान जिले में कोरोना के कुल 57 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें से एंटीजनक किट जांच के दौरान कुल 37 जबकि ट्रूनेट जांच के दौरान कुल 08 और आरटीपीसीआर जांच के दौरान कुल 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। लगातार मरीजों के मिलने से जिले में हड़कंप मचा है जिससे स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। हालांकि जिले में जब पिछले महीनो में कोविड-19 के मरीज नहीं मिल रहे थे, उस दौरान भी कोविड-19 की जांच जारी रहा।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इन दिनों कुल 454 एक्टिव मरीज हैं। सुखद बात यह है कि संक्रमित कई मरीज ठीक भी हो रहे हैं और इनमें से एक की भी मौत नहीं हुई है। बताया गया कि शनिवार को बड़हरिया में एक, दरौली में एक, गोरेयाकोठी में एक, गुठनी में एक, हुसैनगंज में एक, महाराजगंज में तीन, मैरवा में एक, पचरूखी में एक, सिसवन में एक और सीवान सदर प्रखंड में कुल 12 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में अबतक कुल 110 ठीक हो चुके मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026