गुठनी: छात्राओं से अश्लील हरकत को लेकर परिजनों का हंगामा

शिक्षकों को करना पड़ा परिजनों के आक्रोश का सामना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरीटार गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने छात्राओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गांव के पढ़ने वाले छात्रों के साथ आये दिन बदसलूकी करते हैं। जब इसकी शिकायत छात्र अपने परिजनों से करते हैं तो उनको विद्यालय में प्रताड़ित किया जाता है। ग्रामीण और परिजन उस समय नाराजा होकर हंगामा करने लगे जब कक्षा पांचवीं व चौथी की चार छात्राओं ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। इसकी शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों के आक्रोश का सामना शिक्षकों को करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षकों द्वारा किसी भी तरह का सहयोग नहीं किया जाता है। उन्होंने अमरनाथ मिश्रा, पंकज कुमार व गौतम कुमार पर छात्रों के साथ दुर्व्यहार का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार करने, समय से नहीं आने, पढ़ाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मौके पर प्रभास शर्मा, अशोक पटेल, प्रभुनाथ राय, धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सहनी, राजू गोंड, उमेश गोंड, बलिंद्र गोंड, अजय सिंह थे। इस संबंध में बीईओ तारकेश्वर गुप्ता का कहना है कि इस तरह की घटना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना में दोषी शिक्षकों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई होगी।

क्या कहते हैं डीईओ

इस संबंध में डीईओ मिथिलेश कुमार का कहना है कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी। घटना में संलिप्त पाए जाने पर दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026