गुठनी: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

  • मृतक जीरादेई थाना क्षेत्र के भरौली गांव का था निवासी
  • अलग-अलग सड़क हादसे में दस गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया के समीप पिकअप व स्कूटी की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के करेजी गांव निवासी संतोष शर्मा, मुन्नी देवी, सोनू राम व जीरादेई थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी ओमप्रकाश राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों की माने तो सड़क दुर्घटना के बाद सभी लोग बीच सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण, दुकानदार, राहगीर व आसपास के लोगों ने सड़क के किनारे रखा। उनको तुरंत मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ओमप्रकाश राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार में उसकी पत्नी राधिका देवी और उसके दो बेटे आकाश कुमार, गोलू कुमार और बेटी नेहा कुमारी शामिल हैं। जबकि घटना में घायल अन्य लोगों को लेकर परिजन बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल अस्पताल चले गए। दूसरी सड़क दुर्घटना मिश्रौली गांव ने समीप आमने-सामने बाइक की टक्कर होने से हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनमें थाना क्षेत्र के मियागुंडी निवासी प्रेमचन्द्र भगत, जोहनया देवी व यूपी निवासी रामभरोसा प्रसाद शामिल हैं।

सड़क हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार व शराब

बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जाता है। ग्रामीणों की माने तो मिश्रौली में हुए सड़क हादसे में दोनों बाइकों की तेज टक्कर ही दुघर्टना का मुख्य कारण बनी। जबकि टेकनिया में हुए सड़क हादसे में भी तेज रफ्तार और शराब पीकर गाड़ी चलाना सामने आया है। ग्रामीणों की माने तो नियमति वाहन चेकिंग, लाइसेंस नहीं होना, नाबालिगों द्वारा बाइक ड्राइव, शराब पीना, अनियंत्रित बाइक परिचालन से दुघर्टना हो रही है। इस संबंध में एमवीआई राजीव कुमार का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। जबकि एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय का कहना है कि पुलिस शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। वाहन चालकों को शराब पीकर ड्राइव करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी अभिनव कुमार का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026