गुठनी: 14 सूत्री मांगों को लेकर वैक्सीन कुरियर संघ ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को वैक्सीन कुरियर संघ ने 14 सूत्री मांगों को ले प्रखंड अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वे 18 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। उनकी मांगों में प्रत्येक महीने राशि की भुगतान, सरकारी सेवक घोषित करने, पैसे की बढ़ोतरी, पूर्व के समझौते को लागू करने, अन्य कर्मियों को दुर्घटना का बीमा देने, प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी, बीमा देने, कमरा आवंटित करने, बकाया भुगतान करने, अंतिम तिथि को प्रोत्साहन राशि देने, साइकिल, पोशाक, रेनकोट, मोबाइल रिचार्ज करने आदि की मांग शामिल हैं।

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर नीरज चौबे, जयनारायण सिंह, लक्की राज सिंह, अभिलाष पांडेय, जितेंद्र प्रसाद, जयनारायण प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, शाहिद अफरीदी, राजन यादव मौजूद थे। एमओआइसी शब्बीर अख्तर ने बताया कि काम प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसकी सूचना जिला मुख्यालय भेज दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026