भगवानपुर हाट: पशुओं में फैल रहे लंपी बुखार से पशुपालक परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र लंपी त्वचा रोग तेजी से पैर फैला रहा है। इससे प्रखंड के कई गांव इसके चपेट में आ गया है। इस बीमारी से गाय संक्रमित हो रही हैं। पशुओं में लंपी संक्रमण फैलने से पशुपालक भयभीत हैं। प्रखंड के हुलेसरा, सनवर्षा और बड़कागांव में कई गाय इस बीमारी का शिकार हो गई हैं। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं की त्वचा पर चकत्ते, नाक बहना, तेज बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। लगातार इलाज के बाद भी बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। हुलेसरा निवासी पशुपालक मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि यह संक्रमण केवल गाय में फैल रहा है। गाय के शरीर पर जगह-जगह पर चकता जैसे निशान दिखना शुरू हो गया है। इस कारण वे धीरे- धीरे खाना कम कर दे रही हैं और कमजोर होकर गिर जा रही हैं। वहीं इन पशुओं का उचित इलाज नहीं होने पर वे मौत के शिकार हो जा रही हैं।

प्रथम श्रेणी पशु स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनुभव आनंद ने बताया कि पशुपालको को लंपी संक्रमण से डरने की आवश्यकता नहीं है। गायों में इस बीमारी की शिकायत मिलने पर पशुपालक अस्पताल से संपर्क करें। इस बीमारी का इलाज है। इसके रोकथाम के लिए टीका भी दिया जा चुका है। पशुपालक घरेलू उपचार को अपना कर भी नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालक से लंपी बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए घरेलू उपचार 50 ग्राम कच्चा हल्दी, 15 से 20 ग्राम हल्दी पाउडर को मिलाकर एक दिन संक्रमित गाय को दें। उसके बाद 10 पान के पत्ते, 10 काली मिर्च और नमक मिलाकर तथा उसे पाउडर बना लें और प्रथम दिन तीन बार, दूसरे दिन दो बार गाय को खिला दें। उन्होंने बताया कि अगर गाय के शरीर पर गांठ बन गया है और घाव बन गया है तो हल्दी एवं घी का लेप लगाएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026