परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जल स्तर आंशिक रूप से बढ़ना दूसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन नदी का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे रहा। बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दरौली में सरयू का जलस्तर 59.400 मीटर मापा गया, खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है अर्थात यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है।
वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 54.480 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित अर्थात यहां नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2.56 मीटर नीचे है। बाढ़ विभाग के जेई रत्नेश कुमार ने बताया कि विभाग पूरी तरह से नदियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। जब जहां जैसी जरूरत होगी कार्य किया जाएगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…