परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बाबा मस्तराम के मंदिर के समीप रविवार को थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने वाहन जांच के दौरान स्कार्पियो में लदी 121 लीटर देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर शराब लेकर कहीं आपूर्ति करने जा रहे हैं। तभी पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार, विकास कुमार समेत अन्य पुलिस बल के साथ बाबा मस्तराम के मंदिर के समीप पहुंच गए।
इस दौरान भाटपार रानी से स्कार्पियो को रोका। उनकी वाहन की तलाशी ली। इस दौरान स्कार्पियो में 121 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने स्कार्पियो व शराब समेत उक्त तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाई। गिरफ्तार तस्करों में दरौली निवासी सरल ओझा, भाटपार रानी निवासी हिमांशु कुशवाहा तथा बबलू जायसवाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध मद्य निषेध एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…