परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी वर्षा कम होते ही सरयू नदी का जलस्तर दो दिनों से स्थिर हो गया है। इससे गुठनी, दरौली, आंदर, रघुनाथपुर, सिसवन के तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं नदी का जल स्तर स्थिर होने के बावजूद कहीं-कहीं कटाव जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार एवं सोमवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 59.220 मीटर रहा जो खतरे के निशान से 1.62 मीटर कम है।
वहीं सिसवन में रविवार एवं साेमवार को सरयू नदी का जलस्तर 54.200 मीटर मापा गया, जबकि वहां खतरे का निशान से 2.84 मीटर है। इस संबंध में एसडीओ नवल किशोर भारती ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभी जलस्तर स्थिर है, लेकिन कहीं-कहीं कटाव हो रहा है। विभाग इसकी निगरानी कर रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…