सिवान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगा गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना अंतर्गत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उनके बीपी, एचआइवी, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गई तथा दवा एवं उचित परामर्श दिए गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक की देखरेख में 402 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिए गए। इसमें बीपी, शुगर, एचआइवी, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गई।

शिविर में डा. अंजुम परवीन, डा. एच रहमान, डा. करुणानीधि, डा. निखिल कुमार, डा. कमलेश्वर पांडेय, डा. परवेज आलम ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को दवा किट भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर एलटी सत्येंद्र पांडेय, दीपक कुमार, आपरेटर मुमताज अहमद, अजय कुमार, स्टाफ नर्स नीतू कुमारी, अंकिता सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। वहीं दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में 133 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें खान-पान, रहन-सहन समेत अन्य परामर्श दिए गए। इस मौके पर काफी संख्या स्वास्थ्य कर्मी समेत महिलाएं उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026