गुठनी: जल निकासी नहीं होने से सड़क पर जल जमाव, लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत बने भले ही एक वर्ष से अधिक हो गया, लेकिन नगर की सूरत में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। चुनाव के बाद योजनाएं तो बहुत बनाई गईं लेकिन अभी सिर्फ गिने चुने दो चार कार्य ही शुरू हुए हैं। गुठनी की ज्वलंत समस्या जलनिकासी है, इसके बावजूद भी जलनिकासी पर बहुत कार्य नहीं हुआ है। पटेल चौक से पुराना थाना होते हुए नदी किनारे तक जाने वाली सड़क पर आज भी हल्की वर्षा पर करीब तीन फीट जल जमा हो गया है। पुराने थाने के पास तो लगातार कई वर्षों से जल जमाव हो रहा है। साथ ही पारस पांडेय के दरवाजे पर हमेशा जल जमाव लगा रहता है।

स्थानीय विधायक सत्यदेव राम द्वारा पटेल चौक से नदी के किनारे तक नाला निर्माण कराया गया, लेकिन नाले की ऊंचाई सड़क से बहुत ऊपर होने तथा पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। कहीं- कहीं तो नाले का पानी ही सड़क पर जमा हो जाता है। वहीं नंद किशोर चौधरी के दरवाजे के पास भी नाले के पानी से सड़कों पर जल जमाव सालों भर लगा रहता है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी परवेज अख्तर ने बताया कि धीरे-धीरे सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। वहीं चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बरसात बाद ही नाले का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026