गुठनी: भठही में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

सूचना मिलने के बाद परिवार में मचा हाहाकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठही में हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतका रोशन तारा खातून थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत पहले ही हो गई थी। जबकि घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल महिला रोशन तारा खातून की सोमवार की देर रात गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। इस घटना में घायल दूसरा आशुदौला खान की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों ने उसे भी जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा हुआ है। घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसके पूर्व हुए सड़क हादसे में कौसर खातून व शेख टुन्नु के साथ गर्भ में पल रहे दो गर्भस्थ शिशुओं की भी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना की जांच अभी जारी है घटना में शामिल किसी भी दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना में दोषी एसआई पर हुई प्रोसीडिंग

भठही में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग की नींद खुल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआई कुंदन कुमार पांडेय पर प्रोसीडिंग का आदेश दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्रोशित लोगों की शिकायत के बाद घटना की जांच की गई। जिसमें ड्यूटी पर तैनात एसआई कुंदन कुमार पांडेय दोषी पाए गए। जिसकी अनुशंसा के बाद एसपी ने उनके खिलाफ प्रोसीडिंग का आदेश दिया। वहीं नाराज लोगों ने मैरवा-गुठनी मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया था और पुलिस पर ट्रक से वसूली का आरोप लगाया था। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनीष कुमार साह, मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार व गुठनी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024